1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना निकालेगी स्वर्णिम विजय मशाल… सेना सहित पूरा देश मना रहा जीत की 50वीं वर्षगांठ…
सितंबर, 25 /2021 बिलासपुर
1971 में हुए भारत – पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत को आज 50 साल पूरे हो चुके है इस 50 वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना इसे उत्सव के रूप में मना रही है इस गोल्डन जुबली पर भारतीय सेना स्वर्णिम विजय मशाल 12 से 19 अक्टूबर के बीच निकालेगी। जिसमे सेना के अधिकारी और जवान शामिल होंगे इस मशाल का कई राज्यों से हो कर निकलेगी जिसका जगह जगह स्वागत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यह मशाल पहुंचेगी जिसके स्वागत की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों के संगठन ” सिपाही ” पर है।
सन 1971 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ था।जिसमें भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाया था। पाकिस्तानी जनरल मो. नियाजी और 92 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्म समर्पण कर भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिये थे। भारतीय सेना के साथ पूरा देश इस युद्ध में भारत की पूर्ण विजय की स्वर्णिम 50 वीं वर्षगाठ मना रहा है।

इसी मौके पर स्वर्णिम विजय मशाल 12 से 19 अक्टूबर तक अमर जवान की ज्वाला और भारतीय सैनिको के शौर्य को लेकर छत्तीसगढ़ में आयेगी। जो प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाएगी, इसकी जिम्मेदारी रिटायर्ड सैनिकों की संस्था सिपाही को दी गई है।
संस्था से जुड़े सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह राणा अपने सिपाही सदस्यों के साथ शनिवार को प्रेस वार्ता कर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों से ओजपूर्ण विजय मशाल का स्वागत पुष्प बिछाकर व दीप जलाकर सिपाहियों और शहीदों का सम्मान करने की अपील की।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
