बिलासपुर // कोविड वैक्सीन के लिए केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन की तैयारी सभी जिलों में पूरी कर ली है। 2 जनवरी को चयनित जिलों में कोविड वैक्सीन के ड्राई रन का काम पूरा करने के बाद अब कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स और वहां ड्यूटी पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की लिस्ट भी तैयार कर लीगयी है। बिलासपुर जिले की बात करें तो यहां 18,200 कोरोना वारियर्स को पहले चरण में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कोविन एप में इन सभी का रजिस्ट्रेशन करके डाटा लॉक कर दिया गया है। जैसे ही टीकाकरण की तारीख तय होती है सभी को फोन पर मैसेज भेज कर जानकारी दी जाएगी।
इस बारे में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैम्युअल ने बताया ‘’बिलासपुर जिले में कोविड वैक्सीन लगाने के लिए कुल 52 टीकाकरण सेंटर बनाए गए हैं। सबसे पहले कोविड की वैक्सीन जिले के 25 कोल्ड चेन सेंटर में पहुंचाई जाएगी। यहां से वैक्सीन बाकी के 52 वैक्सीनेशन सेंटर में भेजा जाएगा। इन सभी सेंटरों में 18,200 कोरोना वारियर्स का टीकाकरण किया जाएगा।’’ वैक्सीनेशन के दौरान कोरोना नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी सेंटर में सेनेटाइजर, हैंडवाश, पानी और मास्क की व्यवस्था की गई है। सभी कोरोना वारियर्स से कहा गया है कि वह टीकाकरण के लिए सेंटर में मास्क लगाकर ही आएं। इसके साथ ही एक दूसरे से शारीरिक दूरी के नियम का भी पूरा पालन करें।
416 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
कोविड का टीका लगाने के लिए हर सेंटर में 8 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसमें दो वैक्सीनेटर, एक आईडेंटीफिकेशन करने वाला, एक मोबलाइजेशन और एक डाटा वेरीफिकेशन करने वाले के साथ ही तीन लोगों की ड्यूटी अलग से बनाए गए ऑब्जर्वेशन रूम में लगाई जाएगी। इस तरह कुल 8 लोगों की ड्यूटी हर एक टीकाकरण सेंटर में लगाई गई है। टीकाकरण सेंटर के लिए तीन कमरे वाले स्कूल भवन या अन्य भवन को चुना गया है। जिससे टीकाकरण, मोबलाइजेशन और ऑब्जर्वेशन का कार्य अलग-अलग कमरे में किया जा सके। इसके अलावा कोल्ड चेन सेंटर और मोबाइल ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
वीडियो कॉफ्रेंसिंग से दिए जा रहे निर्देश…
राज्य स्तर से स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी हर दिन जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग करके उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के बारे में न सिर्फ अपडेट कर रहे हैं, बल्कि किसे किस तरह की जिम्मेदारी दी जानी है और उसे कैसे शतप्रतिशत पूरा करना है यह भी बताया जा रहा है। राज्य स्तर से जल्द कोविड की वैक्सीन राज्य में पहुंचने की संभावना जताई गई है। जैसे ही वैक्सीन की खेप पहुंचेगी, टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
