• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

70 का दुल्हा…55 की दुल्हन…गया था इलाज कराने …दे बैठा दिल …

70 का दुल्हा…55 की दुल्हन…गया था इलाज कराने …दे बैठा दिल …

भोपाल // कहते हैं कि प्यार करने की उम्र नहीं होती है। ऐसे इस बात को 70 साल के बुजुर्ग और 55 साल की महिला ने साबित कर दिया। दरअसल, ये कहानी मध्यप्रदेश के भूराखेड़ी गांव की है, जहां दिलचस्प शादी देखने को मिली। हुआ यह कि बुजुर्ग अस्पताल में अपने इलाज के लिए गया था। वहीं उसकी मुलाकात दूसरी वृद्ध महिला से हुई, जिससे उसे प्यार हो गया। फिर क्या था घरवालों ने दोनों की शादी करवा दी। इस दूल्हे की उम्र 70 साल तो दुल्हन की उम्र 55 है। दरअसल, 70 वर्षीय ओमकार सिंह जिला अस्पताल में भर्ती थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात 55 साल की गुड्डीबाई से हुई, तीन दिनों के बाद ही दोनों एक अहम फैसले पर पहुंच गए। मुलाकात के बाद दोनों ने बची हुई जिंदगी एक साथ गुजारने की सोची। बता दें कि ओमकार सिंह के चार बेटे हैं। इसके बाद वो गुड्डीबाई को ऑटो से अपने घर ले लाए। फिर गांव वालों और ओमकार सिंह के बेटे और बहुओं ने उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया। ओमकार सिंह और गुड्डीबाई की शादी करवाई गई। जानने वाले लोग खुशी में शामिल हुए। बता दें कि 3 साल पहले ओमकार की पत्नी का देहांत हो गया था।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *