70 का दुल्हा…55 की दुल्हन…गया था इलाज कराने …दे बैठा दिल …
भोपाल // कहते हैं कि प्यार करने की उम्र नहीं होती है। ऐसे इस बात को 70 साल के बुजुर्ग और 55 साल की महिला ने साबित कर दिया। दरअसल, ये कहानी मध्यप्रदेश के भूराखेड़ी गांव की है, जहां दिलचस्प शादी देखने को मिली। हुआ यह कि बुजुर्ग अस्पताल में अपने इलाज के लिए गया था। वहीं उसकी मुलाकात दूसरी वृद्ध महिला से हुई, जिससे उसे प्यार हो गया। फिर क्या था घरवालों ने दोनों की शादी करवा दी। इस दूल्हे की उम्र 70 साल तो दुल्हन की उम्र 55 है। दरअसल, 70 वर्षीय ओमकार सिंह जिला अस्पताल में भर्ती थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात 55 साल की गुड्डीबाई से हुई, तीन दिनों के बाद ही दोनों एक अहम फैसले पर पहुंच गए। मुलाकात के बाद दोनों ने बची हुई जिंदगी एक साथ गुजारने की सोची। बता दें कि ओमकार सिंह के चार बेटे हैं। इसके बाद वो गुड्डीबाई को ऑटो से अपने घर ले लाए। फिर गांव वालों और ओमकार सिंह के बेटे और बहुओं ने उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया। ओमकार सिंह और गुड्डीबाई की शादी करवाई गई। जानने वाले लोग खुशी में शामिल हुए। बता दें कि 3 साल पहले ओमकार की पत्नी का देहांत हो गया था।
Author Profile
Latest entries
- बिलासपुर18/10/2024ट्रेने चलेंगी परिवर्तित मार्ग से कुछ होंगी बंद तो कुछ लेट से जानिए कौन सी ट्रेन कहां से और कब चलेगी…
- प्रशासन16/10/202411 एकड़ सरकारी जमीन को स्टांप में बेच दी… 8 के खिलाफ दर्ज हुई FIR… 7 गिरफ्तार… पहली बार जमीन मामले में इतनी बड़ी कार्रवाई…
- बिलासपुर15/10/2024राजस्व विभाग की मनमानी… रीडर नकल देने घुमा रहा चक्कर… पक्षकार से मिलीभगत का आरोप… पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत…
- Uncategorized15/10/2024प्रयागराज स्टेशन में यार्ड रीमाडलिंग कार्य सारनाथ का बदला रूट…