• Tue. Sep 9th, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

9 आईएफएस के तबादले ,, अतुल शुक्ला की वाइल्डलाइफ से छुट्टी ,, 

9 आईएफएस के तबादले ,, अतुल शुक्ला की वाइल्डलाइफ से छुट्टी ,,

रायपुर // भारतीय वन सेवा के 9 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसी कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल शुक्ला का प्रभार बदलकर डायरेक्टर वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.वी. नरसिंहराव को वन्यप्राणी की जिम्मेदारी दी गई है।

अतुल कुमार शुक्ला प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) छत्तीसगढ़ अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर, पी.व्ही. नरसिंग राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) छत्तीसगढ़ अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर, राजेश कुमार चंदेले वन मंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल बैठुण्ठपुर से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर अलट नगर, मणिवासगन एस. वन मंडलाधिकारी केशकाल वन मंडल से वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वन मंडल, ईमोतेसु आओ संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर से वन मंडलाधिकारी कोरिया वनमंडल, प्रियंका पाण्डेय वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर, प्रणय मिश्रा वन मंडलाधिकारी बलरामपुर वन मंडल से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर, गणवीर धम्मशील उप सचिव छग शासन वन विभाग मंत्रालय (प्रतिनियुक्ति पर) से वन मंडलाधिकारी केशकाल वन मंडल (प्रतिनियुक्ति से सेवाएं वापस लेते हुए) तथा लक्ष्मण सिंह उपप्रबंधक कार्यालय वन संरक्षक सरगुजा वृत्त से प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर वन मंडल शामिल है। मैदानी क्षेत्र में पदस्थ होने वाले अधिकारी तत्काल अपनी उपस्थिति नवीन पद पर देना सुनिश्चित करें।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
“समाजहित में तपस्या का दीपक थे काशीनाथ गोरे : डॉ. मोहन भागवत” “संघ के सरसंघचालक ने स्मारिका विमोचन समारोह में कहा – साधारण स्वयंसेवक ही समाज को असाधारण प्रेरणा देता है”
स्मारिका विमोचन पर बिलासपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह… काशीनाथ गोरे के योगदान को बताया अविस्मरणीय… भूपेश पर साधा निशाना… कहा मुझे छत्तीसगढ़ में रहने दो…
दीदियों के दम पर छत्तीसगढ़ चमका स्वच्छता में, मिला सम्मान और इनाम”… सीएम व डिप्टी सीएम ने पांव-प्रक्षालन कर दीदियों को किया सम्मानित… स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने पर नगरीय निकाय को मिलेंगे 1 करोड़ का पुरस्कार… स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को गौरव दिलाने स्वच्छता दीदियों का अमूल्य योगदान: विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *