पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार… पानी की क़िल्लत को जल्द करें दूर…
बिलासपुर, अप्रैल, 26/2022
पानी की समस्या से पिछले दो माह से जूझ रही बिल्हा ब्लाक के तेलसरा गाँव की महिलाओं ने मंगलवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की प्रशासन से मांग की है। दरअसल बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम तेलसरा की दर्जनों महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले दो माह से गांव में पानी की किल्लत है। सरपंच से पानी को लेकर कई बार मांग किया गया पर सरपंच फंड न होने का हवाला देकर सरकार से मांग करने कहा। पानी की समस्या इतनी है की ग्रामीण महिलाओं को दो से तीन किलोमीटर रोज पानी भरने जाना पड़ता है। जिससे बच्चों को स्कूल और पुरुषों को काम के लिए जाने में देरी होती है। गांव की महिलाओं ने बताया कि गाँव के सभी बोर, नल और तालाब सुख चुके है जिससे उनको पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से गुहार लगाई है की जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करते हुए पानी की किल्लत को दूर किया जाए।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
