अवैध चखना सेंटरों पर मेहरबान आबकारी विभाग ने हाइवे के ढाबों में की छापेमार कार्यवाही… क्षेत्रीय अधिकारी ने रात को मारा छापा..
बिलासपुर, मई, 20//2022
बिलासपुर जिले में अवैध चखना सेंटरों पर मेहरबान आबकारी विभाग ने बुधवार को शहर के आउटर में स्थित ढाबों में छापेमार कार्यवाही की है। अचानक नींद से जागे विभाग के अधिकारी रात को रतनपुर रोड और रायपुर रोड के कई ढाबों में छापेमार कार्यवाही की है। हाइवे स्थित ढाबो में अधिकतर जगहों पर शराब पिलाई जाती है। कुछ ढाबों में तो शराब बेची भी जाती है। जिस पर कार्यवाही करने के लिए आबकारी की टीम बुधवार को कई ढाबों मे चेंकिंग अभियान चलाया गया। एक दो ढाबों में चालान काट कर अधिकारी ने खानापूर्ति की कार्यवाही कर ली।
अवैध चखना सेंटरों पर नही होती कार्यवाही…
जिले भर में शराब दुकानों के पास अवैध चखना सेंटर चल रहे है जिस पर आबकारी विभाग मेहरबान है विभाग को ये अवैध दुकाने नजर नही आती इसलिए इन पर कभी विभाग कार्यवाही नही करता , कुछ दिनों पहले एक आईपीएस अधिकारी ने इन अवैध चखना दुकानों पर कार्यवाही की थी कुछ दिनों तक ये सभी दुकाने बंद थी लेकिन फिर ये सभी गुलजार होगए है।इन दुकानो को छोड़ विभाग ढाबों में कार्यवाही कर रहा है।
आबकारी विभाग के और राजनीतिक संरक्षण में जिले में चल रहे अवैध चखना सेंटरो में विभाग अब तक इन पर कार्यवाही करने से बचता आ रहा है शायद इसलिए आस पास के ढाबों में कार्यवाही कर अपनी साख को बचाने में जुटी नजर आ रही है।
बिलासपुर के आबकारी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारीयों ने अपनी टीम लेकर जिले के अलग अलग क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की, क्षेत्रीय अधिकारीयों ने बुधवार की रात को अपनी कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए काम किया। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर ऐसी कौन सी कार्रवाई थी जो अचानक विभाग के अधिकारी नींद से जाग गए और जिले के सभी क्षेत्रों में कार्रवाई करने टीम को भेजा गया लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि कार्यवाही में कुछ खास जप्त नहीं किया गया। हो सकता है कार्रवाई के बाद अधिकारी इस मामले का खुलासा करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
