मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रह चुके शरद अरविंद बोबडे होंगे देश के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दी मंजूर, 18 को लेंगे शपथ..
दिल्ली // सुप्रीम कोर्ट के जज शरद अरविंद बोबडे देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे, वे वर्तमान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कुछ दिन पहले ही शरद अरविंद बोबडे के नाम की सिफारिश की थी। 25 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वे 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र के सदस्य बने।1988 में वरिष्ठ वकील का उन्हे दर्जा मिला। वर्ष 2000 में वे बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने।

18 नवंबर को राष्ट्रपति दिलाएंगे शपथ..
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके शरद अरविंद बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 तक रहेगा, वे 18 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में देश के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद उन्हें शपथ दिलायेंगे। आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने का फैसला शरद अरविंद बोबडे ने ही दिया था।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
