भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे तिरुनेलै नारायण अइयर शेषन 86 वर्ष के थे। टीएन शेषन ने रविवार को चेन्नई स्थित अपने आवास में रात करीब 9:30 बजे अंतिम सांस ली। एक वक्त में काफी अव्यवस्थित रही भारत की चुनाव व्यवस्था को पटरी पर लाने का श्रेय टीएन शेषन को जाता है।

शेषन वर्ष 1990 से 1996 के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालने से पहले वह 1989 में भारत के 18वें कैबिनेट सेक्रेटरी का पद संभाल रहे थे। 1996 में उन्हें सरकारी सेवाओं के लिए रमन मेग्सेसे अवॉर्ड दिया गया था। पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कुरैशी ने कहा कि वह सच्चे अर्थों में महान थे। कुरैशी ने लिखा- मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्क्ड़ जिले के थिरुनेल्लई में पैदा हुए शेषन ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडवर्ड एस मेसन फैलोशिप के तहत पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।
टीएन शेषन और मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई श्रीधरन ने पलक्कड़ के बीईएम हाईस्कूल और विक्टोरिया कॉलेज में साथ-साथ पढ़ाई की। 10वें चुनाव आयुक्त के तौर पर शेषन पारदर्शिता और दक्षता का पर्याय थे। टीएन शेषन ने 1997 में देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा लेकिन वह केआर नारायणन से हार गए थे ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
