महिला को मिली अंतरिम राहत,सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक थाना उपस्थित होने का दिया आदेश…
बिलासपुर, जुलाई, 25/2022
आखिरकर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को अंतरिम राहत प्रदान कर दिया है। आपको बता दे बिलासपुर निवासी आकांक्षा पांडेय की शादी रायपुर निवासी भूपेंद्र पांडेय से हुई थी .भूपेंद्र पेशे से व्यापारी एवं पोस्ट आफिस का एजेंट था,उसके बाद 4 अप्रैल 2021 को भूपेन्द्र की मृत्यु हो गयी.इसके बाद पोस्ट आफिस में पैसा जमा करने वाले उपभोक्ता प्रदीप शर्मा एवं अन्य जो उनके रिश्तेदार भी है,उन्होंने रायपुर के सरस्वती नगर थाना में 5 जुलाई 2021 को धारा 420 का जुर्म दर्ज करा दिया.मामले में पुलिस ने मृतक के अलावा पत्नी आकांशा पांडेय एवं अन्य को भी आरोपी बना दिया.इसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई,लेकिन जमानत निरस्त हो गया.तब आरोपी ने अधिवक्ता रविंद्र शर्मा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट की शरण ली.सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे,समीर श्रीवास्तव,आकाश अग्रवाल विधि ठाकेर ने पैरवी की और आरोपी को जमानत दिलाई,लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए आदेश दिया है की अगली सुनवाई 18 अगस्त 2022 को होगी ,तब तक आरोपी को सम्बंधित थाना जाकर उपास्थित होना है!इसके लिए कोर्ट ने समय भी निर्धारित किया है.10 बजे से 1 बजे के बीच थाना में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
