7 छ0ग0 बटालियन एनसीसी के वर्ष 2022 के संयुक्त वार्षिक शिविर में सम्मिलित होने के लिए उत्साहित…
600 एनसीसी कैडेट पहुंचे डॉ० सी वी रमन यूनिवर्सिटी कोटा…
बिलासपुर, जुलाई, 25/2022
7 छ0ग0 बटालियन एनसीसी का पहला संयुक्त वार्षिक शिविर 22 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक डॉ० सी व्ही रमन यूनिवर्सिटी कोटा, बिलासपुर में संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में 600 एनसीसी कैडेट, 13 एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी केयरटेकर के अलावा 02 सैन्य अधिकारी, 18 पी आई स्टाफ सम्मिलित हुए है। शिविर के आगाज पर प्रातः से ही कैडेट्स का आगमन प्रारम्भ हुआ तदुपरान्त पहले से ही चिन्हित जगह पर सभी को आवासित किया गया। कैम्प कमांडेंट कर्नल सतीश कुमार गुप्ता ने अपने उद्घाटन भाषण में शिविर के दौरान संचालित किए जाने वाले विषय के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कैडेट्स की जिज्ञासा बढ़ाई साथ ही यह बताया कि इस शिविर का मुख्य उददेश्य सभी कैडेट्स के अंदर लीडरशिप, व्यक्तित्व, रचनात्मकता को विकसित करने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिये मेघावी कैडेट्स को चयनित कर उन्हें बेहतर अवसर देकर अग्रसर करना है। कैडेट्स ने बहुत ही जोश के साथ इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

प्लेसमेंट कैंप…
पल्लव भवन के सामने आईसेक्ट के रीजनल ऑफिस में 26 जुलाई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में 15 कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों में अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा । इस अवसर पर एसबीआई, माइक्रो फाइनेंस, गैलेक्सी मोटर्स, एयरटेल पेमेंट बैंक, समृद्ध किसान बायोटेक लिमिटेड सहित कई कंपनियां संस्थान इंटरव्यू लेंगे। इस दौरान अभ्यर्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं एवम स्नातक रखी गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
