पंचायत भवन में शराबखोरी करते हुए सचिव, उपसरपंच का वीडियो हुआ था वायरल… जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को किया निलंबित…
बिलासपुर, सितंबर, 08/2022
पंचायत भवन में शराबखोरी करने वाले सचिव पर जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाई कि है। मामला बिल्हा क्षेत्र के केवांछि पंचायत का है। जहां कुछ दिनों पहले पंचायत भवन में सचिव भागीरथी लहरे को उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी कर रहा था मौके पर किसी ने वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया था। इस मामले में जांच के बाद आज सीईओ ने सचिव को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में भागीथी लहरे का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत केवांछी एवं भोजपुरी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सम्बलपुरी के सचिव जगदीश सोनी को सौंपा गया है।
जानिये क्या था पूरा मामला…
बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केवांछि के पंचायत भवन में ही ग्राम पंचायत के सचिव भागीरथी घृतलहरे, उपसरपंच एवं साथ में कुछ पंच लोग शराब पी रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था इस वीडियो में साफ साफ दिख रहा था कि ग्राम पंचायत भवन में इन सभी के द्वारा खुलेआम शराब पी जा रही थी।
वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबर लगने के पर बिल्हा सीईओ ने इस मामले में जांच टीम बनाई थी टीम की रिपोर्ट पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
