जिला पंचायत अध्यक्ष व सभापति ने दिव्यांगों को आटो ट्रायसायकल का किया वितरण…
बिलासपुर, सितंबर, 14/2022
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व सभापति अंकित गौरहा ने सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों के बीच आटो ट्रायसायकल का वितरण किया। ट्रायसायकल मिलने के बाद दिव्यांग दोनो व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान दिव्यांग व्यक्तियों के आंख से खुशी के आंसू छलक उठे। हितग्राहियों ने बताया कि जीवन बहुत ही कठिन गुजर रहा था। आटो सायकल मिलने के बाद जिन्दगी थोड़ी आसान हो जाएगी साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। सादगी भरे कार्यक्रम के बीच जिला पंचायत परिसर में नेताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति में ट्रायसाकल का वितरण किया गया।

अरुण सिंग चौहान ने बताया की बिल्हा व मस्तूरी विकासखंड के मनोज मरकाम,संतोष कुमार सूर्या, संतोष साहू,बृजभान टंडन, भागीरथी यादव दिव्यांग हैं। दिव्यांग होने की वजह से इन्हें दैनिक दिनचर्या के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इनकी मांग पर समाज कल्याण विभाग ने आटो ट्रायसाकल वितरण किया। अब इनकी जिन्दगी में थोड़ी राहत भरी ठण्डक पहुंचेगी।
अंकित ने कहा कि शासन प्रशासन हमेंशा गांव गरीब और किसानों के साथ है। प्रदेश की भूपेश सरकार का स्षष्ट निर्देश है कि जरूरत मंदों खासकर दिव्यांगों की सेवा जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य है।हमारा प्रयास हमेशा रहेगा कि ना केवल दिव्यांग बल्कि सभी जरूरत मंदों को शासन की जनहित नीतियों के तहत लाभ पहुंचाया जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला पंचायत सीईओ जय जैन,जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के अलावा राजेश्वर भार्गव और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
