बीजेपी की महतारी हुंकार रैली… कानुन व्यवस्था के दृष्टिकोण से SSP पारुल माथुर ने प्रस्तावित मार्ग व पार्किंग स्थल तथा डायवर्सन रूट का लिया जायजा… अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा – निर्देश…
बिलासपुर, नवंबर, 102022
शहर में 11 नवंबर को होने वाली भाजपा की महतारी हुंकार रैली को ध्यान में रखते हुए एसएसपी पारूल माथुर के द्वारा कानुन व्यवस्था के दृष्टीकोण से रैली के प्रस्तावित मार्ग व पार्किंग स्थल तथा डायवर्सन रूट का जायजा लिया गया । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा हुंकार रैली स्थानीय केशरी मैदान जगमल चौक से प्रारंभ होकर गांधी, चौक गोल बाजार, सदर बाजार,कम्पनी गार्डन, होते हुए नेहरू चौक तक जाने की जानकारी दी गई है।

जहां एसएसपी द्वारा उक्त प्रस्तावित समस्त रूट एवं चौक चौराहो, डायवर्शन पॉइंट का बारिकी से अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रेफिक मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये । रूट निरक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गयी । मीटिंग में SSP द्वारा डयूटी के दौरान कानुन व्यवस्था को बनाये रखते हुए आम नागरिको को परेशानी न हो इस संबंध में अहम निर्देश दिये गये साथ ही पार्किंग व वैकल्पिक मार्ग में प्रभावी पुलिस व्यवस्था लगाने हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, व कोतवाली के साथ थाना प्रभारी सिविल लाईन,कोतवाली व तोरवा भी उपस्थित रहे । सामान्य प्रशासन से अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिलासपुर , तहसीलदार बिलासपुर, जोन कमीश्नर बिलासपुर तथा
पी0डब्लू0डी0 के अधिकारी की उपस्थित रहे ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
