बिजली ऑफिस में डकैतीकांड के पकड़े गए 6 आरोपी… एक अब भी फरार… नकली बंदूक दिखा लूटी थी रकम… पूर्व लाइनमैन ने रची थी साजिश… पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपियों को गिरफ्तार…
बिलासपुर, नवंबर, 16/2022
बिलासपुर में बीती शाम थाना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस से 4 हथियारबंद नकाबपोशों ने ATP ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी से लगभग 13 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा नकद रुपयों की लूट की गंभीर घटना को अंजाम दे फ़रार हो गए थे,जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद तत्काल Asp, Dsp थाना कोतवाली सहित ACCU की टीम मौक़े पर पहुँचे देर रात तक डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, इस दौरान देर रात पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को धर दबोचा।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि.. पकड़े गए सारे आरोपी बिलासपुर शहर के लोकल निवासी ही है और बिजली आफिस में तेरह लाख से अधिक सरकारी राशि लूटने वाले आरोपियों का पकड़ा जा चुका है। डकैती काण्ड में शामिल कुल सात में से 6 आरोपियों ने डकैती का अपराध कबूल भी कर लिया है। जिसमे से एक नाबालिग है जबकि सातवां आरोपी धर्मेन्द्र यादव फरार है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से 11 लाख से 70 हजार रूपए बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बाकी रूपए धर्मेद्र के पास है।

लूट की घटना को षडयंत्र रचने वाला मास्टर माइंड पिंटू यादव है जो पहले बिजली विभाग में लाइन मैन का काम करता था इसलिए उसे जनकारी थी की ATP में किस वक्त कितनी रकम रहती है। यह योजना पिछले 15 दिनों से रची जा रही थी कार्य छोड़ने के बाद से वह लगातार बिजली बिल जमा करने बिजली आफिस जाता था और रेकी करता था। लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियो ने नारियल कोठी स्थित मधुबन शमशान घाट में बैठकर आपस में बराबर बांट लिया। रकम के साथ ही प्रार्थी के पर्स और दस्तावेजो को भी छीन लिए थे जिसे पुलिस ने मधुबन के पीछे स्थित झाडियो में खोजा लिया। लेकिन आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाईल को नदी में फेंक दिया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक हरविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, मनीष कांत, यू.एन.शांत साहू, सहायक उप निरीक्षक विजय राठौर, गुलाब पटेल,भानू पात्रे, जीवन साहू, प्रधान आरक्षक संतोष केरकेट्टा, निर्मल सिंह, पूहुप सिंह, बलबीर सिंह, नरेंद्र उपाध्यय. आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, कमलेश सूर्यवंशी, अजय शर्मा, रंजीत खाण्डे, रंजीत खरे, मनोज साहू, रवि शर्मा, दीपक केरकेट्टा, विरेंद्र राजपूत, रवि राजपूत, ऋषि कुमार, धर्मवीर सिंह, विवेक राय, दीपक उपाध्याय, रामलाल सोनवानी, सत्य कुमार पाटले, प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम और पता…
1)पिन्दु यादव पिता भइया लाल यादव निवासी डिसपेंसरी के पीछे गांधी चौक क्षेत्र करबला।
2) विक्की सिंह पिता बंश बहादुर सिंह निवासी मधुबन रोड लकड़ी टाल थाना सिटी कोतवाली
3) मंगल सिंह गोड पिता श्याम सिंह गोड निवासी मधुबन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
4)राजा गोड पिता श्यामू गोड निवासी शिखा वाटिका मधुबन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
5) शुभम बैस पिता स्व. महेश बैस निवासी मधुबन गौशाला के पास थाना सिटी कोतवाली
6) घटना में शामिल एक नाबालिग

Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
