बीजेपी के चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब करने और पार्टी की शुद्धिकरण के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष केशरवानी सौंपेंगे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष साव को गंगालजल और गाय का गोबर…
बिलासपुर, नवंबर, 21/2022
चाल चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा का चरित्र भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उजागर हो गया है । भाजपा ने भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके ऊपर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है । जिसके ऊपर पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज है और न्यायालय में मामला विचाराधीन हैं। इसी मामले में रायपुर के एक आरक्षक को बर्खास्त भी किया जा चुका है लेकिन भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अपने रसुख के दम पर अपराध दर्ज होने के बाद भी अपने नामांकन में चुनाव आयोग को गुमराह किया है ।
इस पूरे मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पार्टी के सुद्धिकरण के लिए गंगाजल और गाय का गोबर सौंपा जाएगा और कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से आग्रह करेगी की गंगाजल और गोबर से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का सुद्धिकरण करे ।
ज्ञातव्य है की महतारी हुंकार रैली कर केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को बुलाकर महिलाओं के हितों की बात करने का ड्रामा करने वाली पार्टी ने खुद उपचुनाव में स्त्री जाति के साथ अपमान करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है ये भाजपा के लिए शर्मनाक है और छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है ।
इस तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेहरू चौक स्थित सरकारी आवास में दोपहर दो बजे गंगाजल एवं गाय के गोबर को भेंट किया जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
