कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन… गंगाजल शुद्धि रैली… हाथ मे नीमपत्ती, गंगाजल और पारंपरिक वेशभूषा धारण कर किया प्रदर्शन… भाजपा सांसद व प्रदेशाध्यक्ष को गंगाजल और गोबर सौंप पार्टी के शुद्धिकरण करने निकाली रैली… (देखिए विडियो)
बिलासपुर, नवंबर, 22/2022
बिलासपुर में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में गंगाजल शुद्धि रैली निकाली गईं। हाथों मे नीमपत्ती, गंगाजल और पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से निकली रैली नेहरू चौक स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के निवास का घेराव कर उन्हे गंगाजल भेंट करने पहुंची थी। इस रैली में विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, युवक कांग्रेस समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साहू के निवास का घेराव करने बडी संख्या में निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया रैली को रोकने पुलिस ने बीजेपी सांसद घर के बाहर बेरिकेटिंग कर रखी थीं जिसकी वजह से कांग्रेसी उनके घर तक नहीं पहुंच सके मौके पर पुलिस ने भारी बल तैनात किया हुआ था।
इस पूरे मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पार्टी के शूद्धिकरण के लिए गंगाजल और गाय का गोबर सौंप कर कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से आग्रह करेगी की गंगाजल और गोबर से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का शूद्धिकरण करे। जिसके लिए आज गंगाजल शुद्धिकरण रैली का आयोजन किया गया है। ज्ञातव्य है की महतारी हुंकार रैली कर केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को बुलाकर महिलाओं के हितों की बात करने का ड्रामा करने वाली पार्टी ने खुद उपचुनाव में स्त्री जाति के साथ अपमान करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है ये भाजपा के लिए शर्मनाक है और छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है। भानुप्रातपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद पर रेप का आरोप है कांग्रेस कमेटी उसका विरोध करेगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/06/2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
Uncategorized22/06/2026कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
Uncategorized21/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…
Uncategorized21/06/2026मरवाही में फिल्मी अंदाज में अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश,, दिनदहाड़े व्यवसायी का किडनैप,, CCTV फुटेज आया सामने…
