बिल्हा जनपद में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने वाला सेंदरी पंचायत सचिव मुकेश शुक्ला निलंबित… लेनदेन की बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल…
बिलासपुर, नवंबर, 30/2022
सेंदरी के पंचायत सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर कमीशन मांगने का आरोप है। इसको लेकर पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था,जिसमे वह केंवट समाज के प्रमुख से राशि जारी करने के बदले कमीशन की मांग कर रहा है। जिला पंचायत CEO जयश्री जैन ने सेंदरी ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर केंवट समाज के प्रमुख से अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की अंतिम किस्त जारी करने के लिए 25000 कमीशन की मांग की थी। इसके अलावा उनके ऊपर गांव की एक वृद्ध महिला को रूपा बाई पति देवारीलाल को 2017 से पेंशन भुगतान नहीं करने का भी आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बिल्हा जनपद पंचायत रहेगा।
केवंट समाज के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश …
केवंट समाज के लोगों के द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला ने ₹25000 रुपए कमीशन लगेगा कह कर बाकी राशि का भुगतान करने से मना कर दिया। तब केवंट समाज लोगों के द्वारा सचिव मुकेश शुक्ला से बातचीत से संबंधित ऑडियो के साथ उसकी शिकायत की गई। विधायक निधि द्वारा स्वीकृत अहाता में कमीशन की मांग के कारण भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व सचिव मुकेश शुक्ला के खिलाफ क्षेत्र में केवंट समाज का काफ़ी आक्रोश है।

बिल्हा जनपद पंचायत का हमेशा विवादों से नाता रहा हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे भ्रष्ट ब्लॉक में एक है। जहां कमीशन खोरी,वसूली होना एक आम बात है पर आश्चर्य की बात यह है कि बिल्हा जनपद पंचायत में यह प्रथा पिछले 15 साल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में तो थी ही थी परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बावजूद यह दस्तूर बदला नहीं हैं। बिल्हा ब्लॉक में 127 पंचायत होने के करण कमीशन की राशी भी काफी बड़ी होती हैं। इस मामले को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वायरल ऑडियो के आधार पर सचिव मुकेश शुक्ला पर कार्यवाही कर निलंबित कर दिया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
