वीर नारायण सिंह जी की शहादत का ऋणी रहेगा देश- शैलेश पाण्डेय… शहादत दिवस पर शामिल हुए नगर विधायक….
बिलासपुर, दिसंबर, 19/2022

करगी रोड कोटा गोंडवाना गणतंत्र, गोंडी धर्म संस्कृति के तत्वाधान में विकास खंड के अंतर्गत मौहरखार ग्राम पंचायत में वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित रहे। रामा बघेल , बी पी ठाकुर पी एस पट्टा ,घनश्याम जगत, चिंताराम ध्रुव, प्रदीप परमार, जनपद सदस्य अश्वनी टोडर रही, मुख्य अतिथि की आसंदी से शैलेश पांडे ने बताया कि वीर नारायण सिंह बिंझवार छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद रहे। वीर नारायण सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के सोनाखान में 1795 में जमींदार परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम राम राय था। इनके पूर्वजों के पास 300 गांवों की जमींदारी थी। वीर नारायण सिंह बिंझवार महान क्रांतिकारी ने छत्तीसगढ़ के महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया तथा गोंडवाना समाज द्वारा बाउंड्री वॉल की मांग के लिए 10 लाख रुपए सैंक्शन कराने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह प्रदेश के महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने गरीबों एवं आदिवासी जनता की भलाई और ब्रिटिश सरकार की गुलामी से देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। ऐसे ही महान नायकों एवं उनके बलिदान से आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर यासीन खान रतनपुर हरीश चौबे नंदू पत्रकार अमीनुद्दीन सिराज छेरकाबाधा , प्रदीप गुप्ता तथा गोंडवाना समाज के वरिष्ठ, कनिष्ठ आदि लोग उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
