भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के भाई की दबंगई… शराब पीने के लिए बार मैनेजर से की मारपीट… एफआईआर दर्ज...
खुद भाजयुमो नेता है मुख्य आरोपी, राजनीतिक पहुंच का दिखाता है धौंस…
बिलासपुर, जनवरी, 21/2023
काम कर बार से घर लौट रहे मैनेजर से भाजयुमो नेता और उसके साथी ने रास्ता रोककर शराब पिलाने के लिए कहा और पैसे की मांग की। मना करने पर दोनों ने मैनेजर के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। सरकंडा अरविंद नगर निवासी बैजनाथ प्रधान प्लैटिनम बार में मैनेजर है। शुक्रवार को बार बंद कर और अपना काम समाप्त करने के बाद वह रात 2:15 बजे घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में वेयरहाउस तिराहा के पास भाजयुमो नेता देवर्षी बाजपेई अपने साथी के साथ मिला। दोनों ने बार मैनेजर को रोककर शराब पिलाने या पैसा देने की बात कही। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पीड़ित बार मैनेजर के परिचित सोनू सिंह चौहान ने बीच-बचाव किया। बार मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाजयुमो नेता उसके साथी के खिलाफ धारा 294, 327, 341, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
भाजयुमो नेता महर्षि वाजपेयी के भाई है देवर्षि
मामले के मुख्य आरोपी देवार्षि बाजपेई भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर उत्तर के मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी के भाई हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
