बेजा कब्जा हटाने गए अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी पर जानलेवा हमला.. आरोपी ने बिजली के तार से गला दबाने की कोशिश… पुलिस ने लिया हिरासत में…
बिलासपुर, जनवरी, 24/2023
बिलासपुर नगर निगम अतिक्रमण दस्ते पर कार्रवाई के दौरान एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया, किसी तरह दस्ते में मौजूद टीम के लोगों ने प्रभारी की जान बचाई जिसके बाद उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, दरअसल साइंस कॉलेज के सामने आज नगर निगम की अतिक्रमण टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। दुकानों को खाली कराकर हटाया जा रहा था, इस दौरान अचानक वहां दूकान लगाने वाले युवक गोल्डी ने प्रभारी प्रमिल शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया और बिजली के तारों से प्रभारी का गला दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद टीम के लोगों ने तत्काल हमलावर को दबोच कर प्रभारी को छुड़ाया वही पूरे मामले की जानकारी सरकंडा थाने में दी गई जहां पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है, इसके बाद अतिक्रमण टीम द्वारा एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने का काम जारी है।
” निगम की टीम द्वारा साइंस कॉलेज के सामने अतिक्रमण हटाने के दौरान गोल्डी नामक युवक ने निगम दस्ता प्रभारी पर हमला किया था जिसमे आरोपी युवक को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है निगम की टीम की ओर से प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया जा रहा आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।”
फैजुल शाह होदा (थाना प्रभारी सरकंडा)
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
