नगर निगम का चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर किये निर्माण को किया जमींदोज… नाले पर बनी दूकान भी ढहाई…
बिलासपुर, जनवरी, 31/2023
नगर निगम पिछले कुछ महीनो से लगातार अवैध निर्माण, कब्जा और अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाई कर रहा है। सरकारी जमीनों पर बेजा कब्जा करने वालो के खिलाफ और उनके बिना अनुमति निर्माण तोड़ने और थाने में एफआरआई तक की कार्यवाई कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता तिफरा और यदुनंदन नगर में कार्यवाई करने पहुंचा जहां निगम के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मंदिर और 8 कमरो को तोड़ा गया है। इस जमीन पर दीपक सोनी नाम के व्यक्ति के द्वारा कब्जा किया गया था शिकायत पर निगम ने बिना अनुमति के निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के प्रभारी प्रवीण शर्मा, सुभाष वर्मा, शिव जायसवाल, भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा और जुगल सिंह के साथ नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ते के कर्मचारी मौजूद रहे। निगम के इस दस्ते के द्वारा तिफरा सब्जी मंडी के पीछे खुशी विहार में भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यदुनंदन नगर के बाजार चौक में नाले पर बनी दुकानों को भी नगर निगम के द्वारा एक्सी वेटर से गिरा दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized30/05/2026सराफा उद्योग के लिए ऐतिहासिक फैसला,, रायपुर में विकसित होगा 10 एकड़ में जेम्स एंड ज्वेलरी हब,, सालों पुरानी मांग को मंजूरी,, अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
Uncategorized30/05/2026सुशासन तिहार बना सियासी रणभूमि,, नेताओं की तीखी तकरार चर्चा में,, विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला आमने-सामने,, कार्यक्रम स्थल बना अखाड़ा…
बिलासपुर30/05/2026तमनार जनसुनवाई विवाद : एक ही व्यक्ति पर 4 एफआईआर,, गिरफ्तारी पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक,, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत…
हाईकोर्ट29/05/2026कॉलेज की मनमानी,, हाईकोर्ट की दखल से छात्र को मिली राहत,, अब दे सकेगा एग्जाम,, पोर्टल बंद कर परीक्षा से वंचित करने का आरोप…
