निजात अभियान : सिविल लाइन व् कोतवाली पुलिस ने ली मेडिकल व्यापारियों की मीटिंग… अवैध नशीले ड्रग की बिक्री पर अंकुश लगाने व्यापारियों से चर्चा…
बिलासपुर, फरवरी, 05/2023

बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानो में अलग अलग बैठक आयोजित की जिसमे अपने थाने क्षेत्र के मेडिकल दुकान संचालकों से रूबरू होते हुए अवैध नशीली दवाई के संबंध में चर्चा कर उसकी शत प्रतिशत रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। मीटिंग में मेडिकल व्यवसाई संगठन द्वारा अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। अवैध नशीले ड्रग की बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगे, इस पर सभी सहमत है।

जिले के नए कप्तान संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार एवं थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य व सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी द्वारा थाना कोतवाली और सिविल लाइन में निजात अभियान के अंतर्गत दवाई दुकान संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अवैध नशीली दवाइयों को विक्रय ना करने की समझाइश दी गई एवं ऐसा करने वाले किसी भी दुकान संचालक की जानकारी देने के संबंध में हिदायत दी गई।

क्षेत्र स्थित ऑटोमोबाइल्स एवं साइकिल स्टोर संचालकों को नशा युक्त सीलोशन का अवैध विक्रय ना करने की भी चेतावनी दी गई। सभी को बताया गया की कोई भी ऑटोमोबाइल्स किराना दुकान साइकिल स्टोर नशे का सिलोशन विक्रय करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…
छत्तीसगढ़22/06/2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
Uncategorized22/06/2026कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
Uncategorized21/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…
