निजात अभियान : 10 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार… नदी किनारे ग्राहक के इंतजार में बैठा था आरोपी…
आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 300 ग्राम मादक गांजा किमती करीब 2 लाख /रू किया गया जप्त…
बिलासपुर, अप्रैल, 03/2023
जिले में नशे के खिलाफ निजात अभियान चला कर नशे के अवैध सौदागरों पर लगातार कार्यवाई की जा रही है। नये एसपी के आने के बाद जिले के लगभग सभी थानों में अवैध नशीली दवाई, गांजा, सिलोशन, अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। सोमवार को भी सरकंडा पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शिवघाट के पास ग्राहक के इन्तजार में बैठे आरोपी को मुखबिर की सुचना पर पककर उसके पास से 2 लाख कीमत का 10 किलो से ज्यादा का गांजा जप्त किया गया है।
बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु ” निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नदी किनारे शिवघाट कोनी रोड सरकण्डा में प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा है और बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर शिवघाट सरकंडा के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी लखन करोसिया को पकड़ा गया तलाशी लेने पर युवक के पास से अवैध मादक पदार्थ कुल 10 किलो 300 ग्राम गांजा किमती 135000/- रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
