अजय जुनेजा, नरेश कुमार, शांतनु खंडेलवाल सहित 8 लोगो को जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा… सिविल लाइन और ACCU की कार्यवाई…
बिलासपुर, अप्रैल, 04/2023
बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस और एंटी सायबर एन्ड क्राइम यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घर में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही इन इन जुआरियों के पास से नगद रकम और ताश पत्ती बरामद किया गया। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्र नगर तिवारी चाल के एक घर में जुआ का खेल चल रहा है।

इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए, नरेश कुमार पिता स्वर्गीय आर.डी. गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी विनोबानगर बिलासपुर,सतीश गुप्ता पिता डी एल गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी बंगाली पारा सरकंडा थाना सरकंडा ,शरद सिंह पिता आर्यन सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी मगरपारा एकता ब्लड बैंक वाली गली बिलासपुर,अजय जुनेजा पिता हरिराम उम्र 54 वर्ष निवासी तिवारी चाल राजेंद्र नगर,शांतनु खंडेलवाल पिता सुधीर खंडेलवाल उम्र 48 वर्ष निवासी गोंडपारा बिलासपुर,मयंक तिवारी पिता आर.पी तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी मंगला नाका चौक थाना सिविल लाइन बिलासपुर, राजेश ठक्कर पिता एल. ठक्कर 39 वर्ष निवासी जगमाल चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर,दीपक त्रिपाठी पिता त्रिपाठी उम्र 47 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर इन सभी को 52 पत्ती तास से रुपयों पैसों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 93140 रुपए एवम् 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
