आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया युवक…
बिलासपुर, अप्रैल, 07/2023
आईपीएल क्रिकेट मैच के शुरू होते ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में सटोरिये और खाईवाल भी सक्रीय हो जाते है। जो ऑनलाइन आईडी लेकर अलग अलग ठिकानो में बैठ कर मैच में सट्टा लगवाते है। सुचना पर पुलिस कार्यवाई तो जरूर करती है पर ये लोग छूटते ही फिर से काम शुरू कर देते है सटोरियों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए भी एक चुनौती बनी हुई है। ऐसी ही सट्टे पर आज सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाई कर राजेंद्र नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी के द्वारा KkR Vs RCB मैच में दांव लगवा रहा था युवक के पास से 5 हजार नगदी, मोबाइल, सहित हजारो के ट्रांजेक्शन मोबाइल में मिले है।

सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की आईपीएल 20-20 मैच कोलकाता नाइट राइडर एवं आरसीबी के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच पर रूपए पैसे का जीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं तथा सट्टा लिख रहा है, तस्दीक करने थाना सिविल लाइन स्टाफ रवाना किया गया,मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़े,पूछताछ पर अपना नाम मुकेश श्रीवास बताया, मौके पर आरोपी के कब्जे से नगदी ₹5000, मोबाइल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है..
गिरफ्तार आरोपी…
मुकेश श्रीवास पिता सुनील श्रीवास 31 साल अमन विहार,चड्डा बॉड़ी मंगला…
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
