• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

निजात अभियान : कोतवाली में नशे में लिप्त लोगो का कराया काउंसलिंग एवं स्वास्थय परीक्षण…

निजात अभियान के तहत नशे में लिप्त लोगो का कराया गया काउंसलिंग एवं स्वास्थय परीक्षण…

बिलासपुर, अप्रैल, 18/2023

बिलासपुर एसपी संतोष सिंह के द्वारा जिले को नशे के खिलाफ अभियान निजात चलाया जा रहा है जिसमे लोगो को नशे से दूर रहने के लिए सभी थानों की पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। स्कुल, कॉलेज, बाजार, सार्वजानिक जगह, गार्डन जैसी जगहों में नशे से निजात दिलाने कार्यक्रम किये जा रहे है लोगो को नशे के दुष्परिणाम बताये जा रहे है इसके साथ ही काउंसलिंग भी की जा रही है इसी कड़ी में मंगलवार को सिटी कोतवाली थाने में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है।

पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा ऐसे व्यक्ति जो अत्यधिक नशे के गिरफ्त में है उन्हे नशे से निजात दिलाने के लिए काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है जिसके पालन में नगर पुलिस कोतवाली सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन मे थाना सिटी कोतवाली में नशे में लिप्त व्यक्तियो की बैठक आहुत की गई जिसमें लगभग करीब 25 लोग उपस्थित हुए। उन सभी को मनोरोग चिकित्सक सतीश श्रीवास्तव द्वारा सभी का स्वास्थय परीक्षण किया गया एवं नशे से निजात पाने के लिए नशे में लिप्त लोगो द्वारा डॉक्टर कोे अपनी अपनी समस्यो से अवगत कराया।

जिसमें नशा नही करने पर हाथ पैर में कंपन्न होना,, सांस लेने में समस्या होना,, घबराहट होना,, डर लगना,, नींद नही आना आदि समस्याओ से अवगत कराया गया। डॉक्टर द्वारा सभी लोगो की समस्याओ को बारी बारी से सुना गया एवं सभी का निराकरण बताया गया। नशे में लिप्त लोगो द्वारा नशे से निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। मनोरोग डॉक्टर सतीश श्रीवास्तव द्वारा मनोरोग चिकित्सालय सेंदरी में निःशुल्क ईलाज की सुविधा की जानकारी दी गई तथा अत्यधिक नशे में लिप्त लोगो को अस्पताल में भर्ती होकर ईलाज कराने की सलाह दी गई।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे व्यक्ति जो नशे से निजात पाने, अपना ईलाज कराने में असमर्थ है उन्हे बिलासपुर पुलिस द्वारा सुविधा उपलब्ध कराकर मनोरोग चिकित्सा केन्द्र सेंदरी में निःशुल्क ईलाज कराया जाएगा जहां नशे में लिप्त रोगी का पूर्ण स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जावेगी, आवश्यकता पडने पर अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज कराया जाएगा। सभी थाना क्षेत्रो में नशे में लिप्त व्यक्तियो के लिए काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण लगातार जारी रहेगा।

आज की काउंसलिंग में 01.दुर्गेश सूर्यवंशी, 02 हीरालाल, 03 मनोज, 04 राजू केवंट, 05 अजय गंगवानी, 06 तरूण उपाध्याय, 07 राजेश साहू, 08 अंधियार सिंह, 09 महेश सोनकर, 10 पृथ्वी किशोर नायक, 11 वरूण उपाध्याय, 12 नारायण सोनकर, 13 संतोष यादव, 14 शिवनाथ यादव, 15 राजकुमार, 16 रमाशंकर, 17 मनीष साहू, 18 खोटली, 19 राधेलाल, 20 बैसाखू का डॉक्टर महोदय द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया। काउंसलिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार एवं निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा उपस्थित लोगो को आत्मविश्वास बढाने एवं नशे से निजात दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोतवाली थाने के समस्त अधिकारी /कर्मचारी पुरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed