इधर जनता कांग्रेस जोगी का सदस्यता अभियान शुरू… उधर पार्टी से 5 सौ से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा…
बिलासपुर, मई, 06/2023
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी शनिवार से पार्टी के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर रहे है लेकिन दूसरी तरफ उन्हें तगड़ा झटका लगा है उनकी पार्टी के करीब 5 सौ से अधिक सदस्यों ने आज सामूहिक इस्तीफा दे कर पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़ने वालो में विभिन्न विंग के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, शहर अध्यक्ष, ग्रामीण उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी में विचारों के अभाव, पार्टी सुप्रीमो की निष्क्रियता एवं नेतृत्व के अभाव के कारण सामूहिक तौर पर पार्टी से इस्तीफा दिया है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के बिलासपुर जिले के विभिन्न विंग के अध्यक्ष,पदाधिकारियों सहित लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। करण मधुकर प्रदेश सचिव, कोर कमेटी सदस्य, मस्तूरी विधानसभा प्रभारी व बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष, जिला शहर अध्यक्ष बॉबीराज अजीत युवा मोर्चा, गुड्डा कश्यप उपाध्यक्ष जिला ग्रामीण, मनीष बबलू जार्ज प्रदेश संगठन मंत्री अल्पसंख्यक विभाग, ललिता भारद्वाज बिलासपुर महिला जिला अध्यक्ष, बृज किशोर गावस्कर जिला उपाध्यक्ष, सीतादेवी जिला महामंत्री महिला विंग, रमा रात्रे जिला महामंत्री,महिला विंग, फूल चंद लहरे,विवेक डाहीरे,रोहित बंजारे, कुलदीप साहू सहित लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी में विचारों के अभाव, प्रदेश अध्यक्ष की निष्क्रियता,नेतृत्व संकट से निराश होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विभिन्न पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए करण मधुकर ने बताया कि स्वर्गीय अजीत जोगी जी ने 26 जून 2016 को कांग्रेस से अलग छत्तीसगढ़ जनता जे पार्टी का गठन किया था। प्रदेश की अस्मिता और छत्तीसगढ़ियों के सम्मान के लिए बनाई गई इस पार्टी में उनके सहित हजारों लोगों ने सदस्यता ली थी। जब तक वह जीवित रहे पार्टी लगातार बढ़ती गई मगर उनके निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व क्षमता की कमी के चलते एक-एक कर छोटे बड़े सभी पदाधिकारी पार्टी छोड़कर जिम्मेदारियों से मुक्त होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की निष्क्रियता और पार्टी के बेहतरी के लिए किसी तरह का कार्यक्रम ना बनना, नेतृत्व क्षमता का संकट होने के कारण उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए इस तरह का कदम उठाया है। हालांकि वे सभी किस पार्टी में जा रहे हैं इस बात की जानकारी नहीं दी है।
–
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
