• Tue. Oct 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी, पंजाब विधायक गैरी बैरिंग छत्तीसगढ़ दौरे पर… स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातीयों के हक और जनसुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी करेगी काम: गैरी बैरिंग, प्रदेश सहप्रभारी…

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी, पंजाब विधायक गैरी बैरिंग छत्तीसगढ़ दौरे पर… स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातीयों के हक और जन सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी करेगी काम: गैरी बैरिंग, प्रदेश सहप्रभारी, प्रदेश सहप्रभारी..

बिलासपुर, जून, 10/ 2023

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी बैरिंग शनिवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। जहां बिलासपुर में गैरी बैरिंग ने 2 जुलाई को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवत मान की महारैली और पार्टी की गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गैरी बैरिंग ने कहा, 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बिलासपुर आ रहे हैं महारैली को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव एक-एक घर पहुंच रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा, बिल्हा विधानसभा और बेलतरा विधानसभा के लोगों से मुलाकात करेंगे।

सहप्रभारी गैरी बैरिंग ने कहा की हम लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद कर रहे हैं। हमे सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता ने अबकी बार परिवर्तन का मन बना लिया है। आम आदमी पाटी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या जनजातीयों के हक और जन सुरक्षा के उस मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी जा पिछली सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए हैं। पार्टी जन साधारण तक अपनी गारंटी लेकर जाएगी। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीद है। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया, जबकि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ 5 सालों से बहुत से कार्य किए, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हुआ। दिल्ली में मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी दे रहे हैं, स्वास्थ्य जाच और दवाई भी मुफ्त है। पंजाब में “आप” की सरकार बनते ही तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ में यह सब अब भी कोसों दूर है।”गैरी ने कहा, बीजेपी और कांग्रेस झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा, छल-कपट करके वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। दोनों पार्टियों ने केवल प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। छत्तीसगढ़ियों के हिल में आजतक कोई काम नहीं हुआ। ऐसा क्यों ? क्या दोनों पार्टियों को प्रदेश की जनता से नफरत है, या फिर कांग्रेस-बीजेपी, दोनों मिलीभगत से प्रदेश के लोगों का विकास नहीं चाहती है। इन दोनों पार्टियों ने सिर्फ झूठे सपने दिखाकर पूर्व प्रदेश की जनता का वोट लेने का काम किया, धोखा किया, झूठ बोलकर उनका हक मारने का काम किया। लेकिन अब ऐसा नहीं चलने कला है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग  महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed