चुनावी समर : छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे केजरीवाल और भगवंत मान… आप संयोजक केजरीवाल को सुनने उमड़ा जनसैलाब… आम आदमी पार्टी ने दिखाई ताकत… फूंका चुनावी बिगुल… छत्तीसगढ़ में बनेगा तीसरा विकल्प ?…
बिलासपुर, जुलाई, 02/2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब सभी राजनैतिक पार्टीयां सक्रिय हो गयी है। वोटरों को लुभाने और उन्हें रिझाने अब पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमीन पर उतर आए है। लोगों के नजदीक जा रहे है। कांग्रेस और बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। दिल्ल, पंजाब में सत्ता पाने के बाद अब आप पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ प्रदेश में है। आप नेता प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे है कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आप पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे है। वोटरों को जगाने और दिल्ली मॉडल की खूबियां बता रहे है तो वही भाजपा और कांग्रेस के 23 साल की नाकामियों को गिना रहे है। रविवार के दिन शहर में आम आदमी पार्टी की महा आमसभा आयोजित की गई थी जिसमे पार्टी संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने शिरकत की। आमसभा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भगवान ने छत्तीसगढ़ को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है यहं पर। बस केवल एक कमी की, ईमानदार नेता, ईमानदार पार्टी नहीं दी। कहा कि, छत्तीसगढ़ आज भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। भाजपा को मौका मिला तो उन्होंने लूटा, कांग्रेस वालों को मौका मिला तो उन्होंने लूटा। सीएम केजरीवाल रविवार को बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किये।

छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता नही है…
बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में हो रही जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि, अगर छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता होते तो 20 साल के भीतर एक एक आदमी अमीर बन जाता। गांव-गांव में अस्पताल और स्कूल खुल जाते। अगर भाजपा और कांग्रेस के नेता ईमानदार होते तो आप की सभा में एक भी आदमी नहीं आता। पंजाब के सीएम के साथ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि, भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली कर दी। दिल्ली ने 24 घंटे बिजली कर दी। छत्तीसगढ़ में आठ घंटे बिजली कट रही है। यहां बिजली नहीं, सिर्फ बिल आता है।

मोदी कहते है केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बंटता है…
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी बोलते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। हां मैं बांट रहा हूं, मोदी जी के लोग तो खुद खा लेते हैं। मैंने स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं का सफर मुफ्त किया। हर दिल्ली वाले के हाथ में सात रेवड़ी फ्री में रख दी। जनता को फ्री में बिजली दे दी। पूरी दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए। अच्छी और फ्री शिक्षा की व्यवस्था की। पूरी दिल्ली के लिए अच्छे और मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। बसों में महिलाओं का सफर फ्री किया। दिल्ली के बुजुर्गों को फ्री तीर्थयात्रा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 12 लाख, पंजाब में 30 हजार बच्चों को रोजगार मिला ।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में बेरोजगार बच्चों को रोजगार दिया। दावा किया कि 12 लाख बच्चों को रोजगार मिला है। पंजाब में 30 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दी गई। पंजाब में तीन लाख बच्चों को रोजगार मिला। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला, लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हम लोग इसी मकसद से छत्तीसगढ़ आए हैं। हमारे पास पैसा नहीं है, गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
