बिलासपुर में भी प्रखर प्रवक्ताओं की होगी तलाश कांग्रेस सरकार के कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाने संगठन का नया कार्यक्रम… NSUI ने लांच किया बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम…
बिलासपुर, जुलाई, 14/2023
कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को और धारदार बनाने तरह-तरह के प्रयास कर रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम को लांच किया था। इसके जरिए प्रदेश भर में अच्छे प्रखर प्रवक्ताओं की तलाश की जा रही है। उन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और संगठन और सत्ता की छवि को चमकाने का प्रयास किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिलासपुर में भी बोल छत्तीसगढ़िया बोल को लांच किया गया।

इस कार्यक्रम के प्रभारी संजीव शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रवक्ता बनाकर प्रदेश भर में उसका सदुपयोग करेंगे। हर जिले में गांव से लेकर शहर तक प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा, जो लोगों को छत्तीसगढ़ शासन के अच्छे कार्यों को दमदारी के साथ बता सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार का काम बोल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल की सरकार और वर्तमान की साढ़े चार साल की कांग्रेस सरकार में ये अंतर है कि वहां कारनामों को अंजाम दिया जाता था और भूपेश बघेल सरकार में काम किए जा रहे हैं। इसी तरह फ्रॉड वर्सेस योजनाएं, वर्जन वर्सेस विजन, कुशासन वर्सेस सुशासन, आदिवासियों की जमीन कब्जा वर्सेस उनकी जमीन रिलीज करना यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा की सरकार में। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में रायपुर में एक बार फिर सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें प्रतियोगिता,इंटरव्यू लेकर प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें आरएसएस या अन्य संगठन के लोग भी शामिल हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस की विचारधारा लानी पड़ेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान तनमीट छाबड़ा, लकी मिश्रा, रंजीत सिंह, अर्पित केशरवानी, संकल्प मिश्रा और आशुतोष मुखर्जी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
