आपके लिए UK से गिफ्ट आया है… फोन पर इस तरह की बात कह ठग ने कर ली डेढ़ लाख से अधिक की ठगी…
बिलासपुर, सितंबर, 06/2023
आपके लिए यूके से गिफ्ट आया है। फोन पर इस तरह की बात कह कर ठग ने 1 लाख 82 हजार रुपए की ठगी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 4/2023 धारा 420IPC, 66(C), 66(D), 43 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
NTPS सीपत निवासी हिना वानखेड़े के मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया तथा फोन करने वाले ने खुद को DHL कोरियर का कर्मचारी बताया और उसने कहा कि आपके लिए UK से गिफ्ट आया है जो मुंबई के एयरपोर्ट में है जिसे बिलासपुर भेजने का कोरियर चार्ज, महंगा गिफ्ट होने पर कस्टम टैक्स, गाड़ी खराब हो गई है आदि बातें बोलकर ठगी कर लिया। सायबर थाना में मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के मामलों में किन बातों पर ध्यान दें क्या करें,क्या ना करें…
सोशल मीडिया पर अनजान मनभावक प्रोफाइल के झांसे में आने से बचें, सोच समझकर ही दोस्ती करें।
सोशल मीडिया पर बने अनजान दोस्तों को घर का पता, बैंक अकाउंट, आदि की जानकारी ना दें।
सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए किसी प्राइवेट जगह पर ना जाएं, सार्वजनिक स्थान पर ही मिलें।
सोशल मीडिया पर बना दोस्त यदि गिफ्ट भेज रहा हूं बोले तो तुरंत विश्वाश ना करें, गिफ्ट को प्राप्त करने के लिए कोरियर चार्ज, कस्टम टैक्स आदि किसी भी कारण से पैसे ना दें।
सोशल मीडिया पर बने दोस्त यदि मिलने आ रहे हो तो सबसे पहले उनसे लाइव लोकेशन मांगे, इससे पता चल जाएगा कि ठग कहां हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
