• Tue. Oct 13th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

राष्ट्रीय स्पर्धा में छात्राओं ने मारी बाजी… 5 दिवसीय प्रणवम कंपटीशन का सफल आयोजन… आंचल  कला विद्वान सम्मान से सम्मानित…

राष्ट्रीय स्पर्धा में छात्राओं ने मारी बाजी… 5 दिवसीय प्रणवम कंपटीशन का सफल आयोजन… आंचल कला विद्वान सम्मान से सम्मानित…

बिलासपुर, सितंबर, 06/2023

साइ नित्य नीलयम द्वारा द्वारा कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय प्रणवम कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के लगभग 850 कलाकारों ने भाग लिया 18 कैटेगरी में सभी कलाकारों ने अलग-अलग दिनों में अपनी प्रस्तुति दी।

इसमें वेस्ट जोन डांस क्लास के छात्र-छात्राओं ने उनकी शिक्षिका अंतर्राष्ट्रीय ओडीसी एवं कत्थक नृत्यांगना आंचल पांडे के निर्देशन में सेमी क्लासिकल कथक, बॉलीवुड कत्थक, फोक में ग्रुप, सोलो एवं डुएट में प्रस्तुति दी। जिसमें राजस्थानी कालबेलिया नृत्य में श्रुति देवांगन, रुचि देवांगन, संस्कृति पांडे, केसर रजक, एंजेल साव, पूर्वी चंद्रा, अदिति कौशिक, ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कथक डुएट में संस्कृति पांडे एवं केसर रजक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, सेमी क्लासिकल कथक सब जूनियर ग्रुप अर्नवी मिश्रा, श्रेया शुक्ला, मान्या सिंह, शिवन्या पांडे, शास्थि मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बॉलीवुड कत्थक मैं केसर रजक, संस्कृति पांडे ,पूर्वी चंद्रा, श्रुति देवांगन, रुचि देवांगन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग सेमिक्लासीकल सोलो में शानवी जायसवाल ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया।

स्पर्धा के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे उपस्थित रहे, जिनके द्वारा गुरु आंचल पांडे को कला विद्वान सम्मान से सम्मानित किया गया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed