पूर्व मंत्री अमर ने किया मस्तुरी केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन…
अमर अग्रवाल ने मस्तुरी को जीतने का दिलाया संकल्प…
बिलासपुर/मस्तूरी,, 10/2023
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने रविवार को मस्तुरी विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव कार्यकाल के उद्घाटन के साथ ही आज से पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को घर घर जाकर कमल खिलाने का काम करना है। आज यहां उपस्थिति भीड़ इस बात प्रमाण दे रही है कि अब लबरा भूपेश सरकार के विदाई का समय आ गया है। इस दौरान उन्होंने ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशान साधा और कहा कि लबरी भूपेश सरकार ने हर वर्ग किसान, माता बाहिनी, युवा, विधवा माता को ठगने में शर्म नही आई। 6-6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा। विधवा बहनों को धोका देने का पाप भूपेश सरकार ने किया है।

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही है। केवल और केवल पांच साल में लूटते का काम किया है। कोयला में, रेत में, चावल में, शराब में घोटाला हर चीज में घोटाला किया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर भूपेश बघेल अपने आका एक परिवार को खुश करने में लगे है। आज हर सरकारी दफ्तर में छोटा से बड़ा कोई काम बिना पैसों के नही होता। भ्रष्टचार का बोलबाला है।छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर भी जनता को ठगा गया। तीन तीन सांसद बाहर के बना दिए।

2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। प्रदेश में खुशहाली, विकास, तरक्की के लिए भाजपा को जितना हैं उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को दोनो हाथ उठाकर जिताने का संकल्प दिलाया।
इसके पहले मस्तूरी पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का भाजपा के जिले से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी और पुप्षमाला के साथ भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेतृत्व ने मस्तूरी से भाजपा को जीतने का आव्हान किया।

मस्तुरी विधायक डॉ बांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में कुशासन का राज है। यहां का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। सरकार में आराजकता का माहौल है। किसान, मजदूर, युवा, महिलाए सभी हताश और निराश है। भूपेश सरकार ने जनता को ठगने का काम किया। इस सरकार को उखाड़ना ही नही पूरे देश से उखाड़ फेंकना है। इस सरकार ने भ्रष्टचार के इमारत लिख डाली। गरीबों के चावल, कोयला, गोबर योजना सभी में घोटाला किया है। उन्होंने आगे ने कहा की मस्तूरी में वर्तमान में विपरीत परिस्थितियों में भी हमने अपने समर्थ से अधिक कार्य कर मस्तूरी में विकास कार्य किया है इसके पूर्व के विधायक हमेशा इस बात का रोना रोते थे कि मेरी सरकार नहीं है तो मैं काम कैसे करूंगा लेकिन हमने मस्तूरी में विपरीत समय में भी अच्छा कार्य किया है उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो मस्तूरी में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी कांग्रेस का तो अब सुपड़ा साफ होने वाला है।

विधान सभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कार्यक्रम आभार करते हुए मस्तुरी जिताने का संकल्प दिलाया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बाधी, प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार विधानसभा संयोजक बी पी सिंह , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी दिलेंद्र कौशिल जिला युवा मोर्चा प्रभारी दीपक सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या,रामनारायण भारद्वाज,मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मल्हार मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू , जयराम नगर गतौरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ लोहारसी मंडल अध्यक्ष हरनारायण तिवारी महामंत्री पवन श्रीवास ,अजय सिंह श्याम पटेल, राधेश्याम मिश्रा, रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, धर्मेंद्र कोशले,रंजीत सिंह,राम निवास साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
बिलासपुर12/05/2026करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार का खेल ? बनते ही उखड़ी सड़क,, PWD के अफसर गायब,, ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप,, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कलेक्टर से की शिकायत…
