शैलेष पांडे ने कहा कांग्रेस जो कहती है वो कर के दिखाती हैं.. भाजपाइयों को महंगाई नजर नहीं आती… केंद्र ने सिलेंडर के दाम बढ़ा बिगड़ा महिलाओं का बजट…
बिलासपुर, अक्टूबर, 31/2023
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा सोमवार को पुलिस मैदान में कांग्रेस की चुनावी सभा में रसोई गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दिए जाने की घोषणा से हर वर्ग की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है ।केंद्र की मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर में लगातार दाम बढ़ोतरी करके घरेलू महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया था लेकिन भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा₹500 की सब्सिडी दिए जाने की घोषणा से महिला मतदाताओं में भारी उत्साह है।

शहर विधायक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने जारी एक बयान में कहां की कांग्रेस जो करती है वह करके दिखाती है ।केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर में के दामों में लगातार बढ़ोतरी किए जाने से मध्यम वर्ग परिवार और गरीब महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया था लगातार विरोध के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा महंगाई पर जनता को राहत नहीं पहुंचा जा रहा था। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी जो कल पहली बार बिलासपुर पहुंची बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आठ वादे किए जिसमें सबसे बड़ी घोषणा रसोई गैस सिलेंडर में₹500 की सब्सिडी दिए जाने का ऐलान था। श्रीमती गांधी के इस ऐलान से सभा में मौजूद महिलाओं ने करताल ध्वनि से श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत किया ।गैस सिलेंडर में सब्सिडी दिए जाने की घोषणा का आम गृहणियों तथा तमाम महिलाओं को बड़ी राहत मिली है ।

केंद्र सरकार के अड़ियल रवैए से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है मगर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह महंगाई दिखाई नहीं दे रहा है और ये लोगों को धर्म की आड़ में लडाने का काम कर रहे हैं। सिलेंडर, डीजल ,पेट्रोल आदि के मूल्य वृद्धि पर भाजपा के नेता किसी भी प्रकार की चर्चा करना ही नहीं चाहते ।देश की जनता यह सब देख रही है और महसूस भी कर रही है प्रियंका गांधी ने महिलाओं के इस दुख दर्द को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रसोई गैस सिलेंडर में₹500 की सब्सिडी देने का ऐलान करके महिलाओं का दिल जीत लिया है ।बिलासपुर शहर की महिलाएं भी प्रियंका गांधी की घोषणा से गदगद हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा उसके कार्यकर्ताओं की चिकनी चिकनी चुपड़ी बातों तथा झूठे आरोपों के जाल में नहीं फंसने वाली है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
