शिवराज के खिलाफ फर्जी कंपनी चलाने, कर्मचारियों के आर्थिक शोषण और अवैध प्लाटिंग का आरोप… फर्जी फर्मों से हो रहा कालेधन का व्यापार… कमिश्नर, कलेक्टर से शिकायत… जांच करेगा विभाग ?…
बिलासपुर, फरवरी, 17/2024
बिल्डर शिवराज सिहं ठाकुर के द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने व शासन को आर्थीक छति पहुँचाने, फर्जी कंपनियों का संचालन करने के मामले में संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टर से शिकायत की गई है। इस पर जाँच करने और मामला दर्ज करने शिकायतकर्ता ने मांग की है।
आपको बता दे की शिकायतकर्ता (अधिवक्ता) के द्वारा बिल्डर शिवराज सिंह के खिलाफ संभाग कमिश्नर और कलेक्टर को लिखित में शिकायत की गई। 2 दिन पूर्व भी एक शिकायत अधिवक्ता के द्वारा की गई थी। शिकायत में कहा गया है की गजमुख कंस्ट्रक्शन के संचालक शिवराज सिंह ठाकुर के द्वारा शिवाय होम्स, गजमुख कंन्ट्रक्शन, व गणेश होम्स के नाम से अलग अलग क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है व लगातार कई वर्षों से राज्य शसन को आर्थिक छति पहुँचाई जा रही है, इनके द्वारा बीना किसी टीएनसी, रेरा के आकाश मार्ग व उस्लापुर में व उसलापुर क्षेत्र से लगे ग्राम हॉफा सहित जैन स्कूल के पीछे में अवैध फर्जी प्लॉटिंग कि जा रही है इनके द्वारा मेंड्रा क्षेत्र में भी फर्जी प्लॉटिंग कि जा रही है, भोले भाले आम जनता को गुमराह करते हुए बिना डायवर्सन के जमीनों को इनके द्वारा बेचा जा रहा है, शासन को आर्थिक छति पहुँचाई जा रही है, मंगला क्षेत्र के सीद्ध शिखर अपार्टमेंट में इनका कार्यालय है दर्जनो कि संख्या में जहां कर्मचारी कार्यरत् है, यह भी जानकारी यह मिल रही है कि न्यूनतम मजदूरी दर भी इनके द्वार नहीं दी जा रही है जो कि श्रम एक्ट का भी उल्लंघन है, इनके द्वारा बड़े पैमाने पर शासन को आर्थिक छति पहुँचाई जा रही है, नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारीयों व कर्मचारियों के मिलीभगत के चलते इनके खिलाफ आज तक किसी भी प्रकार कि कोई कार्रवाई नही हो पाई है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने जल्द से जल्द इनके अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने व इनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
