खुजराहो महोत्सव मे नगर की कथक नित्यंगाना शुभांगी ने किया प्रदर्शन… सीएम मोहन यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
बिलासपुर, फरवरी, 28/2024
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुति देने वाली नगर की ख्याति प्राप्त कथक नित्यंगाना शुभांगी रॉय ने खुजराहो महोतस्व मध्य प्रदेश मे अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस महोतस्व की खास बात यह रही की 50वे साल मे होने वाले शास्त्रीय नृत्य समागम का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवम मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासो से आयोजित किया गया।
इस महोतस्व के आयोजन मे एक साथ करीब दो हजार कथक नित्यंगनाओ ने अपनी कथक नित्य की प्रस्तुति दी जो की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज किया गया, जिसमे की अकेले नगर की रायगढ़ घराने की कथक नित्यंगाना शुभांगी रॉय ने भाग लिया, शुभांगी रॉय ने अपने इस प्रदर्शन के लिए अपनी कथक गुरु एवम मौसी अनुपमा रॉय भोपाल का आभार माना है, इस खुजराहो महोतस्व के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रहे, साथ ही साथ कैबिनेट के मंत्रीगण संस्कृति विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
