कांग्रेस का गढ़ कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ बूथ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा… प्रदेश अध्यक्ष से एक गुट ने की शिकायत… कांग्रेस की आपसी खींचतान कही कांग्रेस को ना ले डूबे… चुनाव में हो सकता है नुकसान…
बिलासपुर, मई, 05/2024
कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी आम हो गई है वैसे भी बिलासपुर जिले में कांग्रेस के कई गुट बने हुए है जिनके बीच अक्सर खींचतान नजर आती है खास कर चुनाव के वक्त या किसी बड़े नेता के आने पर गुटबाजी चरम पर होती है ऐसा ही एक मामला फिर नजर आया है जहां कोटा विधानसभा जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है अब वहां के कार्यकर्ताओं का एक गुट विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
फोटो छपास विजय केशरवानी के गुट के माने जाने वाले रतनपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के कांग्रेसी विधायक अटल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है ।
कांग्रेसियों ने साफ साफ साफ लिखा है कि यदि कोटा विधानसभा में कांग्रेस हारती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अटल श्रीवास्तव की होगी। कहते है कांग्रेसी ही कांग्रेस को चुनाव हरा सकते है। इस कहावत को सहित साबित कर रही है ये शिकायत।अब देखना होगा कि इस मामले में हाईकमान क्या फैसला लेता है।
गौरतलब है कि कोटा विधानसभा चुनाव के वक्त भी अटल और विजय के बीच गुटबाजी की खबरे चरम में थी क्योंकि कोटा सीट से दोनो ने ही दावेदारी पेश की थी पर टिकट अटल श्रीवास्तव को मिली और विजय केशरवानी को बेलतरा जाना पड़ा जहां चुनाव में उनकी हार हो गई। अब यह लड़ाई खुलकर सामने आ गई है जिसके कारण कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले कोटा से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है । खैर इस चिट्ठी के वायरल होने से कांग्रेसियों में आपसी फुट पड़ना निश्चित है और बीजेपी को एक नया मुद्दा मिल गया है जिसका जवाब देना कांग्रेस पार्टी को महंगा पड़ सकता है ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
