बस स्टैंड व्यापारियों को लेकर पूर्व विधायक पांडेय कमिश्नर और कलेक्टर से मिले, प्रशासन ने व्यापारियों को दिया आश्वासन…
बीजेपी सरकार का बुलडोज़र केवल ग़रीबों के ऊपर ही चलता है : शैलेश पांडेय
न्यायालय के निर्देश का पूर्ण पालन करे प्रशासन : शैलेश पांडेय
बिलासपुर, मई 19/2024
बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड से इमलीपारा रोड की दुकानों को तोड़ने के खिलाफ पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर व्यापारियों को मुआवजा व विस्थापन की व्यवस्था करने की मांग की है। व्यापारियों के पक्ष में निर्णय नहीं लेने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले बुलडोजर दिखाया था, जिसे शहर के गरीब व्यापारियों की रोजी-रोटी पर चलाकर अमानवीय कृत्य किया है।
दरअसल, नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पुराना बस स्टैंड से इमलीपारा रोड तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए यहां संचालित तकरीबन 86 दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसके खिलाफ व्यापारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने व्यापारियों की याचिका को खारिज करते हुए दुकानों को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही नगर निगम को उनकी व्यवस्थापन की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
पूर्व विधायक ने व्यापारियों से की थी मुलाकात
मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के तहत दुकानें खाली करने के लिए कहा। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध जताया और दुकान हटाने के लिए समय मांगा। लेकिन, नगर निगम ने उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दुकान खाली करने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद बुधवार को व्यापारियों की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया गया। इस बीच बुधवार को पूर्व विधायक शैलेष पांडेय पुराना बस स्टैंड में व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी इस गंभीर समस्या को सुना और निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व MLA
शुक्रवार को पूर्व विधायक शैलेष पांडेय अपने समर्थक और कांग्रेस नेताओं के साथ ही व्यापारियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए व्यापारियों की दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। हाईकोर्ट ने व्यापारियों के व्यास्थापन करने के लिए कहा है। लेकिन, इस पर नगर निगम प्रशासन ने कोई बात नहीं की और बिना समय दिए उनकी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया, जिसके कारण उनका सामान नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड के व्यापारी दुकान चलाकर अपनी रोजी-रोटी और परिवार का गुजारा करते हैं। इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई। कलेक्टर ने उन्हें इस मसले पर नगर निगम प्रशासन से बात कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

पूर्व MLA बोले- भाजपा ने गरीब व्यापारियों की पेट पर चलाया बुलडोजर…
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों की दुकानों को ढहा कर अमानवीय कृत्य किया है। दुकानें तोड़ने के पहले व्यापारियों को समय दिया जाना चाहिए था। ताकि वो अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था कर लेते। स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा शासन काल में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की जा रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर पहले लोगों को बेघर किया गया। अब दुकानदारों की रोजी-रोटी छीन ली गई। उन्होंने कहा कि शहर विधायक गरीबों को पक्का मकान एवं बसाहट की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने व्यापारियों का परिवार उजाड़ दिया।
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन..
पूर्व विधायक पांडेय ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं होने पर आने वाले समय में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों के साथ इस तरह से अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
