अवैध प्लॉटिंग पर कलेक्टर सख्त… फिर भी तखतपुर में नगर पंचायत और राजस्व अधिकारियों की नाक के नीचे खुलेआम चल रहा अवैध प्लॉटिंग खेल…
बिलासपुर, 14 मई 2024
जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों पर सजगता से निगरानी के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए है। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग कार्रवाई की जाए।

तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने भी कुछ समय पहले तखतपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते कहा था कि तखतपुर में भी अवैध प्लाटिंग पर शासन को सख्त करवाई करनी चाहिए। कच्ची प्लाटिंग पर रोक लगनी चाहिए।

आपको बता दे की बिलासपुर सहित आस पास के क्षेत्रों के अलावा तखतपुर में भी बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा, लंबे से से तखतपुर के बेलसरी और इससे लगे खपरी में भूमाफियाओं के द्वारा खुलेआम कच्ची अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है,नगर एवं ग्राम निवेश की बिना अनुमति के अवैध तरीके से कच्ची प्लाटिंग कर उसमें अवैध कालोनियां बनाई गई है। जिसकी वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं होने पर अवैध प्लाटिंग करने वालो के हौंसले बुलंद है ।

बतादें की तखतपुर के बेलसरी और ग्राम पंचायत खपरी में भूमाफ़िया ने अपना जाल बिछा रखा है जहाँ बिना अनुमति के कालोनियों का निर्माण कर लोगो को ठगने का काम किया जा रहा है कम और सस्ते दामो का लालच और बड़े बड़े सब्जबाग दिखा कर कालोनियों में तरह तरह की सुविधाएं होना बता कर लोगो को लूटा जा रहा है, घर का सपना संजोय, खुद के आशियाने की चाह में लोग इनके झांसे में आ जाते है और प्लॉट या मकान खरीदने के बाद फिर खुद को ठगा हुआ महसूस करते है ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
