बिलासपुर, जुलाई, 06/2025
एमपी और तेलंगाना की अंग्रेजी शराब बेचने वाले पर आबकारी टीम की कार्रवाई… 14 बोतल शराब जप्त…
बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग ने नॉन ड्यूटी पेड शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 14 बोतल ब्लेंडर प्राइड शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल मात्रा 10.5 लीटर है।
आबकारी आयुक्त श्यामलाल धावड़े के निर्देशो के पालन में एवं कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के तथा प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में नॉन ड्यूटी पेड शराब बेचने वालों पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ समीर मिश्रा और आबकारी टीम ने कार्यवाही की है।
आबकारी विभाग की टीम ने तेलंगाना की शराब के साथ जिसे गिरफ्तार किया है उसका नाम मदनलाल मनहर है और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मदनलाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, ख, 34(2), 59(क) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई से नॉन ड्यूटी पेड शराब की बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और जिले में शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शराब की जब्ती….
मदनलाल के पास से 14 बोतल ब्लेंडर प्राइड शराब जब्त की गई है, जिस पर तेलंगाना, मध्य प्रदेश और डिफेंस सर्विस के लिए बिक्री के लेबल लगे हुए हैं।
इस पूरी कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ऐश्वर्या मिंज, मुख्य आरक्षक वीरभद्र जैसवाल, नवनीत पांडेय और अन्य कर्मचारियों ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
