बिलासपुर, जुलाई, 06/2025
कोटा और भरारी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शख्स गिरफ्तार… चोरी की सिलाई मशीन और नगद जप्त…
बिलासपुर जिले के थाना कोटा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हीरा सिंह नेताम के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। हीरा सिंह आरोपी ने दो अलग-अलग घटनाओं में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें एक मामले में सोने और चांदी के आभूषण और दूसरे मामले में सिलाई मशीन चोरी की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरा सिंह का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पुरानी सिलाई मशीन और 1500 रुपये बरामद किए गए हैं। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव और आरक्षक सोमेश्वर साहू ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई से कोटा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
09 जून को प्रार्थीया ने कोटा थाने में शिकायत की थी कि वह अपनी मां के घर बहतराई बिलासपुर गई थी जहां 8 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण जिसकिल कीमती लगभग 70 हजार रुपए है उसे चोरी करके ले गया है वहीं दूसरी घटना 19 जून की है जिसमें घर के कमरे में रखे सिलाई मशीन कीमती 3500 रुपए को चोरी कर के ले गया है दोनों मामलों में रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की गई जिसमें घटना स्थल पर जाकर गवाहों का कथन एवं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर पतासाजी करने पर आरोपी हीरा सिंह नेताम को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जिसमें आरोपी हीरा सिंह नेताम के द्वारा ग्राम भरारी एवं कोटा में चोरी करने की बात कही।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
