3 दिनों में तोड़ने का आदेश लेकिन बीत गए 3 महीने… निगम कमिश्नर के आदेश का भी असर नहीं… मुख्य मार्ग में जगमगा रही सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानें… एक्शन होगा या फिर ???
बिलासपुर, मई, 28/2024
बिलासपुर के नूतन चौक पर सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर नक्शे के विपरित बनी दुकानें ध्वस्त करने वाला निगम प्रशासन सरकारी जमीन पर नामचीन व्यापारियों द्वारा बनाई गई करोड़ों रू की अवैध दुकानों को नेस्ताबूत करने में नाकाम नजर आ रहा है । शनिचरी रपटा और बिलासा चौक में बने निगम के कांप्लेक्स में सरकारी जमीन पर बनी यह अवैध दुकानों रोशनी से जगमगा रही है ।
ऐसा भी नहीं है कि नामचानी कब्जाधारियो के इन कारनामों से निगम के अफसर अंजान है । बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर इन दुकानों को 22 फरवरी तक तीन दिनों के अंदर हटाने के नोटिस भी जारी किया गया । लेकिन तीन महीनों के बाद भी इन दुकानों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है ।

कमिश्नर के आदेश को ठेंगा दिखाने वाले उनके अधीनस्थ अफसर जोन कमिश्नर ,भवन शाखा बाजार विभाग सहित तमाम विभागो के जिम्मेदार निगमकर्मी एक दूसरे के ऊपर आरोप आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ कर इन दुकानों पर कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है ।

नाम न छापने की शर्त पर निगम की सूत्रों की माने तो इन सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानों का अवैध निर्माण कई निगमककर्मी और जनप्रतिनिधि की मिलीभगत सांठगाठ से हुआ है और इसके बदले लाखो का लेनदेन हुआ है ? और ऐसे में यदि दुकान के ध्वस्त किया जाता है तो कब्जाधारी हंगामा पूरा सच उजागर कर सकता है .? इसलिए इन दुकानों पर कार्यवाही का जोखिम कोई नही उठाना चाहता है ? अब देखना होगा आदेश की परवाह नही करने वाले अधीनस्थ अफसरों के खिलाफ निगम आयुक्त अमित कुमार क्या एक्शन लेते है । या फिर .????
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
