मंगला में अवैध दुकान, मकान पर निगम ने चलाया बुलडोजर लेकिन रपटा शनिचरी के अवैध दुकान तक क्यों नहीं पहुंच पाता बुलडोजर… कमिश्नर का अल्टीमेटम फिर भी कार्यवाही नही…
बिलासपुर, मई, 29/2024
शहर के मंगला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए अवैध दुकान और मकान को तोड़ने की कार्यवाई निगम ने की। बिना अनुमति के बनाई जा रही दुकानों पर निगम का बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को ढहाया गया।

मंगला-भैंसाझार सड़क निर्माण में पीपल चौक के पास घर व दुकानें अवरोध बन रही थी, दो माह पहले नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही 46 दुकानों व घरों को तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की गई थी। तोड़फोड़ के बाद यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। आजाद चौक में जहां दुकानें तोड़ी गई, वहां हबीब किराना दुकान द्वारा फिर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अवैध रूप से बिना नगर निगम से अनुमति लिए निर्माण कार्य पर कार्रवाई की की गई गई। निगम के अतिक्रमण शाखा द्वारा इंजीनियरों की मौजूदगी कार्रवाई की गई।


इसके विपरित ही शनिचरी में बने अवैध दुकानों को अब तक नहीं तोड़ा गया है। जबकी निगम कमिश्नर ने नोटिस जारी कर 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया था 3 महीने बीत जाने के बाद भी निगम का बुलडोजर शनिचरी नही पहुंच सका रसूखदार कब्जाधारी और उसके अवैध निर्माण के रसूख के आगे कमिश्नर का आदेश भी रद्दी के टोकरे में डाल दिया गया। लेकिन सवाल उठता है की शहर में।अवैध निर्माण पर लगातार हो रही कार्यवाही से एक अच्छा संदेश तो जा रहा पर शनिचरी की दुकान पर तोड़ने में निगम के हाथ क्यों कांप रहे है आखिर इस अवैध दुकान निर्माण के पीछे किसका हाथ है क्या निगम पर कोई राजनैतिक दबाव है जिसके कारण निगम अवैध दुकान पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा । जबकि दूसरी तरफ पुराना बस स्टैंड में 75 से अधिक दुकानों को 1 दिन में ही तोड़ दिया गया था पर पर शनिचरी की 2 दुकानों तक जाने में निगम के बुलडोजर के पहिए थम जाते है। बहरहाल इस मामले में देखना होगा की कार्यवाही होती है या रसूख के आगे निगम नतमस्तक हो जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
