बिना कारण बताए ड्यूटी से नदारद पीडब्ल्यूडी का रसूखदार कर्मचारी… अधिकारीयों की मेहरबानी.. बिना काम हर महीने मिलती है सैलरी… सामान्य प्रशासन सचिव का फरमान… अब कलेक्टर ने मांगी जानकारी…
बिलासपुर, मई, 0/22024
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आदेश जारी किया जिसमें ऐसे कर्मचारी जो ड्यूटी से बिना कारण और अवकाश लिए गायब रहते है उन कर्मचारियो पर कार्यवाही करने आदेश जारी किया है। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को नोटिस जारी कर ऐसे कर्मचारियों की सूची मांगी है जिसमे जो अनुपस्थित रहते है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश स्तर पर जारी फरमान में कहा है कि मूलभूत नियम-18 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-7 के प्रावधानों के तहत अनाधिकृत रूप से शासकीय सेवकों के अनुपस्थित रहने पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
ऐसा ही एक मामला पीडब्ल्यूडी विभाग का है जिसमे एक कर्मचारी सालो से ड्यूटी पर नहीं आ रहा बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने वाले इस कर्मचारी पर अधिकारी भी मेहरबान है। क्योंकि कर्मचारी को हर महीने सैलरी मिलती है। बिना ड्यूटी के हर महीने तनख्वाह पाने वाले इस रसूखदार कर्मचारी पर आज तक कोई नोटिस जारी या कार्रवाई नहीं हुई है। रसूखदार कर्मचारी खुद को नेताओ का करीबी बताता है सत्ता हो या विपक्ष दोनों पार्टीयो के नेताओं से खुद के मधुर संबंध बताने वाले इस कर्मचारी पर अधिकारी भी कार्यवाही करने से डरते है यही वजह है की पीडब्ल्यूडी का यह रसूखदार कर्मचारी सालो से ड्यूटी पर नहीं जाता। नेताओ का संरक्षण प्राप्त इस कर्मचारी को किसी का डर नही है इसलिए सालो से ड्यूटी के लिए कार्यालय नही जाता। सामान्य प्रशासन विभाग के जारी फरमान के बाद देखना होगा की अधिकारी अब क्या कार्यवाही करते है या रसूख के दम पर ये कर्मचारी अपनी कार्यकलाप यूंही जारी रखेंगे। अगले अंक में और अभी कई विभागों के कर्मचारियों के नामों का होगा खुलासा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
