बिलासपुर, जुलाई, 03/2025
वृक्ष महोत्सव : दीया छत्तीसगढ़ का सकारात्मक प्रयास… पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने किया पौधारोपण…
वृक्ष महोत्सव के पावन अवसर पर गायत्री परिवार दीया छत्तीसगढ़ (Divine India Youth Association – C.G.) द्वारा 1 जुलाई 2025 को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), मुंगेली, जांजगीर, रायगढ़, चांपा, कोरिया, बैकुण्ठपुर, अनूपपुर, जशपुर राजनांदगांव सहित सभी जिलों में 3400 से अधिक पौधे रोपित किए गए। दिया ग्रुप के सदस्य एक साथ इस अभियान में भागीदारी किये।

इस अभियान में डॉ. पी. एल. साव प्रांत संयोजक दिया छत्तीसगढ़, सह संयोजक दिया छत्तीसगढ़ योगेन्द्र कुमार, युगल किशोर, विजेन्द्र यादव, खिलावन पटेल, सविता साहू, कन्हैया चौहान, अरुण आर्य, रुपेन्द्र, रविन्द्र यादव, राजेश राजवाड़े, वरुण गुप्ता, गंगा केशरी, वेद साहू, सरोज राठौर, डॉ. दुर्गा कश्यप, जीत राम साहू ,कंचन सिंह , आनंद साहू, देवेंद्रकांत साहू , आशुतोष यादव, गंगाराम साहू, ओम प्रकाश बलभद्र, अमन अग्रवाल, रोमी जायसवाल, मूलचंद कुशराम , कविता प्रजापति, आदित्य पाटन वार, कन्हैया केवट ,सहित अनेकों गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ता व पर्यावरण प्रेमियों दिया छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का नेतृत्व ओमप्रकाश बलभद्र द्वारा किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दीया छत्तीसगढ़ का यह प्रयास एक सकारात्मक पर्यावरणीय पहल की मिसाल है, जो समाज को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। सभी कार्यकर्ता एवं दिया यह संकल्प लेती है कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखरेख नियमित रूप से की जाएगी, ताकि वे पूर्ण विकसित वृक्ष बन सकें। पूरे छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। दिया छत्तीसगढ़ के द्वारा लगातार रचनात्मक अभियान चलाया जा रहा। जिसमे वृक्षारोपण अभियान नशा मुक्ति अभियान को प्रमुख रूप से गति दिया जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
