बिलासपुर, जुलाई, 03/2025
बिलासपुर में BNI BELIEVERS द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 6 जुलाई को…
जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, BNI BELIEVERS के सौजन्य से आगामी 6 जुलाई रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक “उमंग IVF एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गौरव पथ, रिंग रोड नंबर 2, बिलासपुर” में आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय परामर्श व सुविधाएं एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराना है। आयोजक डॉ किरणपाल सिंह चावला ने सहयोगियों की टीम के साथ बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि शिविर में 17 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निशुल्क परामर्श देगी।इससे यह लाभ होगा कि लोगों को बीमारी से पहले ही उसका संकेत मिल जाएगा और बेहतर इलाज समय रहते हो जाएगा। इस दिन शिविर में चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बांझपन और IVF, कान रोग, हकलाना, आंखों की जांच, दंत चिकित्सा, पैथोलॉजी, लेज़र एवं गहन सर्जरी, हृदय एवं गुर्दा रोग, प्लास्टिक सर्जरी, शिशु रोग, पाचन तंत्र, रेडियोलॉजी, तंत्रिका तंत्र, फेफड़े व सामान्य रोग जैसी सेवाएं देने वाले अनुभवी डॉक्टर जैसे डॉ गीतिका शर्मा (IVF व स्त्री रोग), डॉ गुंजन अग्रवाल (कान एवं हकलाना), डॉ वाय एस दुबे (हृदय रोग), डॉ राजकुमार गुप्ता (दंत रोग), डॉ कृति अग्रवाल (पैथोलॉजी), डॉ विकास शर्मा एवं डॉ रौनक कलवानी (प्लास्टिक सर्जरी), डॉ महेश (पाचन रोग), सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति इस शिविर को विशिष्ट बनाएगी। पत्रकारों को बताया गया कि शिविर के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जा रहा है,जिसमें ब्लड डोनेट करने वालों को विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांच को फ्री किया जाएगा।
विशेष आकर्षण के रूप में शिविर में सिनियर हेल्थ वैलनेस न्यूट्रिशन कोच कृष्ण राम प्रधान द्वारा सेल्युलर न्यूट्रिशन डाइट प्लान पर मार्गदर्शन भी शिविर में दिया जाएगा।

इस शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है https://arogyam.ezsoftapp.in/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
टीम AAROGYAM एवं BNI BELIEVERS की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने परिजनों को भी साथ लाकर स्वास्थ्य की ओर एक ठोस कदम बढ़ाएं।
प्रेस वार्ता के दौरान सत्मीत सिंह, किरण सिंह चांवला, अमित वासुदेव, राजीव अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, शिवानी शर्मा, गुलशन मिश्रा, अमन अग्रवाल सहित आयोजन से जुड़े कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को समाजसेवा का एक सकारात्मक उदाहरण बताते हुए इसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की बात कही।
यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवा का माध्यम है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक मिशन है, जिसकी सफलता समाज के सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
