बिलासपुर, जून, 27/2025
पर्यटन को बढ़ावा देने “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना…
धार्मिक स्थलों की यात्रा सुरक्षित ट्रेन यात्रा के जरिए, भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन…
बिलासपुर। रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डिप्टी जनरल मैनेजर (कैटरिंग) एस जेराल्ड सोरेंग और झारखंड के टूरिज्म इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे भारत को अंतर्राष्ट्रीय ‘और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने की हमेशा भारतीय रेल की इन थीम आधारित ट्रेनो की परिकल्पना घरेलू पर्यटको के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिंक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है। भारत के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो दिनांक 27.07.2025 (रविवार) को भागलपुर से खुलेगी- जसीडीह, मधुपुर, सुजालपुर, बराकार,धनबाद, बोकारो स्टील सिटी,मुरी,रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा,बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशन से होते हुए जाएगी जहां यात्रीगण ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यह यात्रा 11 रात 12 दिनों की होगी जिसमें तिरुपति, बालाजी, रामेश्वरम,ज्योतिर्लिंग, मदुरई, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन, ज्योतिर्लिंग आदि का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रिों को महज. 22760/₹ प्रति व्यक्ति (SLइकॉनोमी श्रेणी) और 39990/₹ -प्रति व्यक्ति (3ACस्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
आईआरसीटीसी इस सर्वसमावेशी यात्रा की पेशकश कर रहा है जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा,ऑनबोर्ड सुरक्षा और ऑफ बोर्ड भोजन,सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दशनौय स्थलों की यात्रा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था यात्रा में टूर एस्कॉर्ट यात्रा बीमा।ऑनबोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।दिनांक:07.08.2025 को यात्रा समाप्त होगी।
बुकिंग.. इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तत जानकारी एवं बकिंग के लिए आईआरसीटीसी।कार्यालय 41,शेक्सपियर सरणी,डकबैक हाउस (पंचम ‘ तल ),.कोलकाता – 700017 से विस्तृत यात्रा विवरणिका प्राप्त कर सकते है, या आईआरसीटीसी ‘ के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टूर पैकेज कोड ezbg 25 क्लिक कर सर्च कर सकते है या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करवा सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
