बिलासपुर, जुलाई, 04/2025
कांग्रेस के जवान, किसान और संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे… भाजपा सरकार को घेरने बनाई रणनीति…
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘जवान, किसान और संविधान’ नामक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।
कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी और सेना के अपमान के मुद्दे पर सरकार को घेरने और खाद की कमी, नकली खाद की समस्या और किसानों की परेशानियों को उठाने की योजना है इसके अलावा ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों के अधिकारों को कम करने के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं और वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक बैठकें की हैं। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आपको बता दे कि 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित जवान,किसान और संविधान कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली फिर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पूरे देश में बेरोजगार जवान परेशान है, युक्तियुक्तकरण के नाम पर 40 हजार शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। इधर किसान खाद को लेकर परेशान है ,बात करे संविधान की तो ईडी,सीबीआई और अन्य स्वतंत्र एजेंसियों के अधिकार को कम करने का काम किया जा रहा है,इसको लेकर ही जवान ,किसान और संविधान के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आने वाले है। उमेश पटेल ने नक्सलियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मध्यस्थता को लेकर लिखे गए पत्र के सवाल पर कहा कि ये मेरा निजी मत हो सकता है पर कांग्रेस और हाइलेबल तय करेगी कि क्या करना है क्या नहीं करना है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
