• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर ब्रेकिंग : एमिगोस व तंत्रा बार में पुलिस की रेड… सोशल मीडिया में महिलाओं की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप…

बिलासपुर, सितंबर, 06/2024

बिलासपुर ब्रेकिंग : एमिगोस व तंत्रा बार में पुलिस की रेड… सोशल मीडिया में महिलाओं की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप…

बार संचालकों पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार,,,,,,

एमिगोस व तंत्रा बार में सिविल लाइन और तारबहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मारी रेड,,,,,,,

बार संचालक द्वारा प्रलोभन देकर रोज नए नए अश्लील और अपराधिक गतिविधियों को दिया जा रहा था बढ़ावा,,,,,,

प्रार्थियों की शिकायत पर दोनों थानों की पुलिस ने रेड मारकर महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट व सामग्री की जप्त,,,,,,

फेसबुक,इंस्टाग्राम और वॉट्स ऐप ग्रुप में महिलाओं की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट की थी जारी।

एमिगोस बार एवं तंत्रा बार के संचालक एवं मैनेजमेंट के द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओ का अश्लील एवं कमोत्तेजक फोटो वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया था और बार में रोजाना नए नए प्रलोभन देकर अश्लीलता एवं आपराधिक गतिविधियो को बढावा दिया जा रहा है। शिकायकर्ता की शिकायत पर थाना सिविल लाईन एवं थाना तारबाहर में भारतीय न्याय संहिता कि धारा 79, 294, 3(5) सूचना प्राद्योगिकी की धारा 67, स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर कर जांच की गई दोनो बार में एसपी की के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

तंत्रा एवं एमिगोस बार में रेड कार्यवाही की गई एवं महिलाओ से संबधित आपत्तिजनक पोस्ट व अन्य सामग्री जप्त कर विधीवत् कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर पुलिस के द्वारा महिलाओ एवं बच्चो के विरूद्ध हो रहे अपराध पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के द्वारा अवैध रूप से नशे का कारोबार एवं असामाजिक गतिविधीयो में संलिप्त लोगो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य एवं थाना प्रभारी तारबाहर गोपाल सतपथी, उपनिरी श्रवण टंडन उप निरीक्षक अमृत साहू आरक्षक सोनू पाल, आशीष राठौर, प्रेम सूर्यवंशी सउनि ओंकार बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

You missed